फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज जुटेंगे प्रदेशभर के स्केटर्स, दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओपन स्टेट रोलर चैंपियनशिप में शामिल होंगे 50 से अधिक खिलाड़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। नोएडा स्टेडियम में रविवार से प्रदेशभर के चयनित 50 से अधिक स्केटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला रोलर स्पोर्ट्स संघ की ओर से आयोजित चैंपियनशिप की में अंडर-6 आयु वर्ग से लेकर अंडर-12 आयु वर्ग के खिलाड़ी मुकाबला करेंगे।
रोलर स्पोर्ट्स संघ की जनरल सेक्रेटरी पारुल वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों से चुनकर आए प्रतिभावान स्केटर्स शामिल होंगे। प्रतियोगिता में स्केटबोर्ड और स्पीड स्लालम जैसी आधुनिक और रोमांचक रोलर स्पोर्ट्स श्रेणियां शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि ओलंपिक में रोलर स्केटिंग शामिल होने के बाद से खिलाड़ियों की रुचि बढ़ी है। इसी बढ़त को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रतिभा को उभारने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पारूल वर्मा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम को विशेष रूप से इस प्रतियोगिता के लिए तैयार कर लिया गया है। दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा और दिनभर विभिन्न वर्गों की स्पर्धाएं चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें