मेरठ। दिल्ली रोड स्थित कुंडा गेट के सामने बृहस्पतिवार को तेज गति से मेरठ की से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और टेंपो हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
यह टेंपो मेरठ से यात्री लेकर रैपिड के साउथ स्टेशन भूड़बराल जा रहा था। टेंपो कुंडा गेट पर आया तो तेजगति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें आशीष निवासी गाजियाबाद ,वासु, कार्तिका निवासी कैंट मेरठ, समीर, दीपक व काजल निवासी माधवपुरम मेरठ घायल हो गए। घटना के बाद दिल्ली रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। उसके बाद पुलिस ने टेंपो हटवाकर जाम खुलवाया।