फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सामूहिक विवाह के लिए छह जोड़ों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। देवउठनी एकादशी के बाद से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम होगा। जिले में अब तक छह जोड़ों ने आवेदन किये है। अभी चार जोड़ों के आवेदनों की और जरूरत है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस बार शासन ने तीन लाख रुपये सालाना आय वर्ग के परिवारों की वधु और वर को शामिल किया है। वहीं अब हर जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन देवउठनी एकादशी के बाद तारीख तय की जाएगी। एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कम से कम दस जोड़े होने अनिवार्य है। अब तक छह जोड़ों ने आवेदन किये है। उनको विभाग ने मंजूरी दे दी है। योजना के तहत आवेदन जुटाने की जिम्मेदारी दादरी, बिसरख और जेवर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद दादरी, नगर पंचायत दनकौर, विलासपुर, रबुपुरा, जहांगीरपुर, जेवर के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी है। ऑनलाइन या उनके माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें