- म्यू-2 सेक्टर में हुई वारदात, घर के बाहर बैठी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र पर म्यू-2 सेक्टर में घर के बाहर बैठी महिला के साथ गाली-गलौज कर सिर में हथौंड़ा मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर म्यू-2 में आशीष परिवार के साथ रहते हैं। 14 सितंबर की रात्रि के समय पत्नी पूजा यादव घर के बाहर बैठी थी। किसी बात को लेकर सेक्टर के ही अमित कुमार से कहासुनी होने पर गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुनकर अमित की पत्नी भी आ गई। दोनों ने मिलकर पूजा यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए सिर में हथौंड़ा मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद घायल के पति ने अमित कुमार व उसकी पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।