फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले गिरोह के छह गिरफ्तार

विज्ञापन
दादरी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हायर कंपनी गोल चक्कर के पास पकड़े गए आरोपियों की पहचान नई आबादी निवासी मंजूर, आस मोहम्मद, तौफिक, जावेद, आरिफ और सुहेल के रूप में हुई है। मंजूर गिरोह का सरगना है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान, तीन तमंचे, 9000 रुपये और दो कार बरामद हुई हैं। गिरोह के आठ बदमाश अभी फरार हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर ज्यू-2 से 26 नवंबर की रात बिजली के ट्रांसफॉर्मर से कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए थे। घटनास्थल के पास से पुलिस सायरन बजाकर निकल रही थी। पुलिस को देखकर चोर फरार हो गए। रविवार की रात में हायर कंपनी गोल चक्कर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर को चोरी करने की फिराक में कुछ आरोपी घूम रहे थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आठ बदमाश फरार हो गए। इनके पास से बिजली का ट्रांसफॉर्मर से चोरी करने के उपकरण और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि सेक्टर ज्यू-2 से ट्रांसफॉर्मर का कीमती सामान चोरी किया था। गिरोह बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी करता था। गिरोह का सरगना मंजूर है । जो स्विफ्ट कार को टैक्सी के तौर पर चलाता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फरार छोटा शकील सामान बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें