फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रशासन की अनुमति न मिलने पर रद्द हुआ सर सैयद डे कार्यक्रम

Sun, 26 Oct 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक विवाह मंडप में शनिवार को होने वाला सर सैयद डे कार्यक्रम आखिरी क्षणों में प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया। इस कार्यक्रम में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक सुबहानी शबाहत ने बताया कि शुरू में प्रशासन ने मौखिक रूप से अनुमति देने की बात कही थी, लेकिन बाद में अनुमति पत्र जारी नहीं किया गया। मंडप स्वामी ने बिना लिखित अनुमति प्रमाण पत्र के कार्यक्रम कराने से इंकार कर दिया। आयोजकों ने वैकल्पिक रूप से दूसरा मंडप भी तय किया था, लेकिन दोपहर बाद उस मंडप के स्वामी ने भी अनुमति के अभाव में मना कर दिया। इससे आयोजकों और आमंत्रित अतिथियों में गहरी निराशा छा गई।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व शुक्रवार को भी कैराना सांसद इकरा हसन के शामिल होने वाला एक कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति न होने के कारण रद्द करा दिया गया था। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि बिना अनुमति लिए कोई भी बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। अगर कोई कार्यक्रम करना है तो बंद हॉल या कमरे में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें