फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माता की चौकी वाले दिन घर से 15 लाख चोरी, नौकरानी नामजद

Sun, 26 Oct 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी के मथुरा नगरी के एक मकान में माता की चौकी वाले दिन घर से करीब 15 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मथुरा नगरी निवासी सोनिया नरुला की तहरीर पर दुर्गा नगर निवासी नौकरानी मनीषा वर्मा पर बीएनएस में संपत्ति चोरी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता सोनिया नरुला ने आरोप लगाया कि वह कॉस्मेटिक का काम करती है। 15 अक्तूबर को अपने घर पर माता रानी की चौकी का आयोजन किया हुआ था। कुछ निजी रिश्तेदार आए हुए थे। बताया कि वह कोई भी कार्यक्रम करवाते हैं तो परिवार के सभी सदस्य मिलकर पैसे जमा करते हैं। उसी दिन सभी रिश्तेदारों ने मिलकर 4 लाख 4 हजार रुपये की राशि दी थी, जो संभालकर अलमारी में रख दी थी। अलमारी में पहले भी रुपये रखे हुए थे। अगले दिन रुपयों को बैंक में जमा करवाने के लिए देखा तो वह गायब थे। उनके पास करीब 15 लाख रुपये की राशि थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घर पर 9 माह के लिए घरेलू कार्य करने के लिए सिटी के दुर्गा नगर निवासी मनीषा वर्मा कार्य करने के लिए आई थी। शक जताया कि उसी नौकरानी ने पैसे चुराए किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें