संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज और श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के खेल मैदान में हुई जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में सरकारी हाई स्कूल तलाणियां के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पीटीआई मनजीत कौर ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ में सरकारी हाई स्कूल तलाणियां की छात्रा सिमरन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में सरकारी हाई स्कूल तलाणियां की छात्रा सिमरन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। तलाणियां स्कूल की छात्रा रूबी कुमारी ने लंबी कूद में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्कूल के विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। लेक्चरर रूपप्रीत कौर, अध्यापिका मनजीत कौर, अध्यापिका जसवीर कौर, अध्यापिका जसविंदर कौर, अध्यापिका परमजीत कौर, अध्यापक गुरप्रीत सिंह और अध्यापक गुरदीप सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।