फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर से चांदी के नाग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित था चांदी का नाग
विज्ञापन

I

Iएक संदिग्ध को मंदिर सदस्यों ने पुलिस के हवाले कियाI
Iप्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में बीते रविवार को भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित चांदी का नाग चोरी गो गया। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने इस चोरी को सदियों पुरानी परंपरा और धार्मिक भावना पर चोट बताया है। चांदी का नाग करीब 200 ग्राम वजनी था।I
विज्ञापन

Iघटना के संबंध में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने कैंट थाने में सोमवार को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद मंदिर सेवा दल ने सीसीटीवी से चोर का पता लगाने की कोशिश की। सोमवार को एक शख्स को चोरी के शक में पुलिस के हवाले भी किया हालांकि कैंट थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि जिस शख्स को मंदिर समिति ने पुलिस के हवाले किया है, वह संदिग्ध है। उसकी जांच की जा रही है। चोरी के संबंध में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। भगवान शिव के मस्तक से नाग चोरी करने वाले की तलाश और रिकवरी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ चांदी के नाग देव को फिर से भगवान शिव के मस्तक पर सुशोभित किया जाए।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें