ग्रेटर नोएडा (संवाद)। चार फीसदी अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर प्रभावित 44 गांवों के सैंकड़ों किसानों ने सोमवार को मौन जुलूस निकला। ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर पर पहुंचकर ओएसडी हरीश झा को उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान प्राधिकरण दफ्तर में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती रही। सोमवार सवेरे 10 बजे से ही ग्रेनो के 44 गांवों के किसान जैतवारपुर के नजदीक के गोल चक्कर पर पहुंचने लगे। करीब 11 बजे मौन जुलूस निकाला गया।
किसानों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से जमीन अधिग्रहण किए जाने के बाद किसानों को 10 फीसदी भूखंड दिया जाना था, लेकिन अधिकतर को केवल 6 फीसदी भूखंड ही दिया गया। इस अवसर पर संतराम, अमित भाटी, ओमवीर प्रधान, प्रवीण शर्मा, सत्तन भाटी, अभय भाटी, चरण सिंह, अमित खारी, विजेंद्र बसौया, कपिल गुर्जर, धनवंती समेत किसान मौजूद रहे।