फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे के संत रविदासनगर में चाकू मारकर चार लोगों को घायल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात मोहित गुप्ता, विनोद गुप्ता और भोला गुप्ता तीनों भाई हैं। ये लोग अपने मोहल्ले संत रविदासनगर में जुआ खेल रहे थे। इस दौरान ये लोग किसी से गाली गलौज करने लगे। इस दौरान दिनेश ने इन लोगों को जुआ खेलने मना किया तो मोहित गुप्ता ने घर से चाकू लाकर दिनेश के पेट चाकू घोंप दिया। दिनेश को बचाने आए भाई सुरेश, अवधेश और पिता गोपाल को भी मोहित गुप्ता ने अपने भाई की शह पर चाकू मार घायल कर दिया।
पीड़ित दिनेश के भाई सुरेश की तहरीर पर मोहित गुप्ता, विनोद गुप्ता और भोला गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बुधवार को सुबह कस्बे से इन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें