फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उखाड़ दी इंटरलॉकिंग सड़क, पाइप भी फेंका

Mon, 08 Sep 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। थाने के ग्राम गनवरिया पश्चिम में 15 दिन पूर्व बनाई गई इंटरलाॅकिंग सड़क को रविवार को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। साथ ही उसके नीचे डाले गए पाइप भी निकालकर फेंक दिए। इससे गांव वालों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विकास खंड इटवा के ग्राम गनवरिया पश्चिम में इस्लाम, मोहम्मद उमर, बहरैची, मेहंदी हसन, मोहम्मद नजीर आदि के घरों के पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से पाइप डलवाया गया था। साथ ही 15 दिन पूर्व सड़क के उसी भाग में लगभग 60 मीटर में इंटरलाॅकिग सड़क का निर्माण कार्य भी करवा दिया था। रविवार को बगैर किसी अनुमति के गांव निवासी कुछ लोगों ने इंटरलाॅकिग सड़क को उखाड़ दिया और डाले गए पाइप को फेंक दिया। इस संबंध में प्रधान शौकत अली ने एसओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें