फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की झूठी सूचना देने पर एक हिरासत में

Mon, 08 Sep 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव में शनिवार रात एक घर का ताला तोड़ बर्तन और गेहूं उठा ले जाने का मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला। पुलिस ने मामले में झूठी सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव निवासी मायाराम यादव ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार रात चोरों ने उसके एक घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखा बर्तन और गेहूं उठा ले गए। थानाध्यक्ष मीरा चौहान ने बताया कि मायाराम के घर गई थी। मामला संदिग्ध लगा तो ताला मंगा कर देखा तो वह टूटा ही नहीं था। इसके बाद मायाराम से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि घटना मनगढ़ंत है। थानाध्यक्ष ने कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। दिशा निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें