फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हृदयगति रुकने से रबूपुरा कोतवाली के उपनिरीक्षक का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एडीशन के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो....

-कानपुर में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार



माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/रबूपुरा। यमुना सिटी के रबूपुरा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक का निधन सोमवार को हृदय गति रुकने से हो गया। काम के दौरान सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुपम कनौजिया मूल रूप से कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वह 2019 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। सोमवार को परिवार से वीडियो कॉल के बाद वह काम में जुट गए थे। इसके बाद सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और स्टाफ क्वार्टर में बेड पर लेट गए। सीने में दर्द के बाद बेहोश हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें झाझर बुलंदशहर के अस्पताल ले गए। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
थाने में काम के दौरान उप निरीक्षक की तबीयत बिगड़ी थी। उनके निधन विभाग में शोक की लहर है। उनके परिवार के साथ विभाग की संवेदनाएं हैं। -डॉ. प्रवीण रंजन, पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें