फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रीराम खो-खो लीग का आज से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसआरसीसी में आयोजित चैंपियनशिप में अमर उजाला है मीडिया सहयोगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में शताब्दी समारोह के तहत श्रीराम खो-खो लीग 2025 का शुभारंभ सोमवार(आज) होगा। भारत के स्वदेशी खेल खो-खो को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। लीग के उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता वंतिका अग्रवाल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होंगी।
विज्ञापन


इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन एसआरसीसी के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से कॉलेज के खेल मैदान में किया जाएगा। बता दें कि इस लीग का आपका प्रिय अखबार अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। इस चैंपियनशिप में छह टीम हिस्सा लेंगी। इसमें मगध वॉरियर्स, मराठा स्ट्राइकर्स, पंजाब पैंथर्स, राजस्थान लायंस, तमिल टाइगर्स और अवध फाइटर्स शामिल है। चैंपियनशिप में डीयू के 30 से अधिक कॉलेजों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस लीग में दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मदन और मतलूम भी शामिल होंगे। लीग के आयोजन के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सिमरित कौर के मार्गदर्शन में लीग के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है। जिससे शिक्षा, संस्कृति और खेल के माध्यम से छात्रों का समग्र विकास किया जा सकें। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की प्रमुख डॉ. कुलजीत कौर ने कहा कि यह लीग न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि हमारी पहचान का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें