सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा नेता ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।
पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ऐसा करते नजर आ रहे हैं। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।