पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ऐसा करते नजर आ रहे हैं। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर विरोध जताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरेआम भाजपा नेता महिलाओं से अभद्रता और अपमानित कर रहे हैं।
भाजपा ने पार्टी की सदस्यता से किया इंकार
भाजपा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आरोपी से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी में न तो किसी पद पर है और न ही उसके पास पार्टी की सदस्यता है।