फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में श्री बलदेव छठ मेला का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
– पहले दिन महिला कबड्डी के हुए दो मैच, रात में प्रकाश महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के प्राचीन दाऊजी मंदिर में शुक्रवार को ऐतिहासिक 164वां बलदेव छठ मेला शुरू हो गया। यह मेला भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी के जन्मदिवस के अवसर पर लगता है। मंदिर में सुबह पूजा–अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण कर समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने 9 दिवसीय मेले की औपचारिक शुरुआत की।

दोपहर 12 बजे दाऊजी का जन्म हुआ। साढ़े 12 बजे मंदिर परिसर में स्थित कालीचरण सत्संग भवान में संकीर्तन हुआ। इसके बाद महिला कबड्डी का आयोजन हुआ। हालांकि पहले दिन बारिश की वजह से सभी टीमें नहीं पहुंच पाई। इसलिए कबड्डी के केवल दो शो मैच ही आयोजित हो सकें। रात में मंदिर में प्रकाश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर रोशनी में जगमगा उठा।
विज्ञापन


मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भी भगवान बलराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के महासचिव बनवारीलाल शर्मा, यशु शर्मा, अनिल शर्मा, मेला संयोजक शिव कुमार शर्मा, विजय शर्मा और दिनेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहें।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अस्थायी पुलिस चौकी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मेला के सुचारू संचालन में पुलिस के जवान लगातार मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

दंगल देखेंगे सांसद महेश शर्मा
मेले में 4 और 5 सितंबर को दंगल का आयोजन होगा। जिसमें जेवर के अलावा दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के कुश्ती पहलवान भी शामिल होंगे। सांसद डॉ. महेश शर्मा दंगल में विजेता पहलवान को 1 लाख 1 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें