फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल में खरीदारों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एकमूर्ति चौक के पास एक मॉल में बिल्डर की ओर से अवैध वसूली, पानी के कनेक्शन व बिजली के चार्ज, मेंटेनेंस में अनियमितताओं और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए खरीदारों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उफेरिया ओनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

खरीदारों और दुकानदारों का आरोप है कि भारी मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद पर्याप्त सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिल रही हैं। कोई अपनी प्रॉपर्टी बेचना चाहता है तो उससे एनओसी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। बिजली के अतिरिक्त और मनमाने चार्ज भी लगाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें