ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मकौड़ा गांव निवासी शिवम भाटी ने 6वीं एक्रोपोलिस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में व्यक्तिगत श्रेणी में एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में भारत से 26 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिवम ने बताया कि वह पिछले चार साल से आईटीबीपी में तैनात हैं। भारतभूमि की सेवा के साथ साथ वह खेलों को भी उतना समय देते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 देशों के 1300 खिलाड़ी शामिल थे।