फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतरराष्ट्रीय मानकों की तर्ज पर सरकारी स्टेडियम में बनेगी शूटिंग रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण के लिए तीन एजेंसियों ने दिखाई रुचि, समिति की बैठक के बाद जारी होगा टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। जिला खेल विभाग के अनुसार, रेंज के निर्माण के लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इससे क्षेत्र के निशानेबाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी करने का मौका मिलेगा।

दरअसल, जिले में शूटिंग रेंज न होने की वजह से खिलाड़ियों को दूसरे जिलों या किसी निजी अकादमी का रुख करना पड़ता है। नई सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें अपने ही जिले में उच्च स्तरीय अभ्यास का मौका मिलेगा। खेल अधिकारियों का कहना है कि जिला खेल विभाग और जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से सरकारी स्टेडियम में शूटिंग रेंज तैयार की जाएगी। निर्माण कंपनियों से मिले प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन


आधुनिक टारगेट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड की भी सुविधा
प्रस्तावित शूटिंग रेंज में आधुनिक टारगेट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग बोर्ड, सुरक्षित शूटिंग लेन और खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, रेंज में दर्शकों के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि भविष्य में यहां प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सके। साथ ही आम और दिव्यांग खिलाड़ी भी निशाना लगा सकेंगे।
विज्ञापन

-
समिति की बैठक में टेंडर जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा। गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी। निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
-डॉ. परवेज अली, प्रभारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें