फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सिंग खिलाड़ी रहा शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्ति नगर और फर्श बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों पर गोलीबारी की दो घटनाओं में वांछित था
विज्ञापन

आरोपी ने किया खुलासा, लारेंस गिरोह को दुबई से चला रहा दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लारेंस बिश्नोई से जुड़े रोहित गोदारा, हाशिम बाबा और काला जठेड़ी गिरोह को दुबई में बैठा दिल्ली पुलिस का बर्खास्त सिपाही आशीष सिंह उर्फ कालू चला रहा है। ये खुलासा शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए शूटर गैंगस्टर अभिनव वर्मा उर्फ बॉक्सर ने किया है। राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सिग खिलाड़ी रहा अभिनव थाना कीर्ति नगर और फर्श बाजार क्षेत्र में व्यवसायियों पर गोलीबारी की दो घटनाओं में वांछित था। इससे पहले ये दिल्ली में हत्या और हत्या के प्रयास के दो मामलों में भी शामिल रहा है। आरोपी से तीन पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 कारतूस और दो स्कूटी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

स्पेशल सेल (एसआर) के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक के अनुसार, कीर्ति नगर में 18 दिसंबर, 23 को विकासपुरी निवासी अभिनव ने गोलियां चलाईं थीं। एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर मान सिंह और संजीव कुमार की टीम मामले की जांच कर रहे थे। जांच में पता चला कि रोहित गोदारा, हाशिम बाबा और काला जठेड़ी गिरोह में अभिनव शामिल है। टीम को पता चला कि आरोपी डीडीए स्पोर्ट्स पार्क, सेक्टर-3, रोहिणी के पास आएगा। इसके बाद इंस्पेक्टर मानसिंह ने एसआई मनीष कुमार, प्रीति शर्मा, एएसआई वीरेंद्र, हवलदार मंजीत व रामजस की टीम के साथ घेराबंदी कर अभिनव दबोच लिया। अभिनव को सहपाठी की हत्या करने के मामले में वर्ष 2012 में गिरफ्तार किया गया था। वह छह साल तक जेल में रहा और हाशिम व सहयोगी आशीष के संपर्क में आकर गिरोह में शामिल हो गया। जमानत पर बाहर आने के बाद वह गिरोह के लिए काम करने लगा। आरोपी कुछ एप आधारित नंबरों के माध्यम से सरगना के संपर्क में रहता था। अभिनव ने बताया कि आशीष दुबई से कुख्यात गोल्डी बराड़/लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को चला रहा है। उसने गैंगस्टर रोहित गोदारा, हाशिम बाबा और काला जठेड़ी के निर्देश पर कीर्ति नगर में व्यवसायी के आवास पर गोलियां चलाईं थीं। इसके बाद फर्श बाजार में व्यवसायी के आवास पर भी गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें