फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिवरात्रि आज, बम-बम भोले से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शहर के मंदिरों में विशेष तैयारी, रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/रबूपुरा। क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु बुधवार भोर से ही महादेव का जलाभिषेक करेंगे। गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़िये रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर के मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाएंगे। इसके लिए मंदिरों में एक सप्ताह से तैयारी चल रही थी। शिवालय रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं। बाजारों में भी पूजन सामग्री से दुकानें सज गई हैं।
खादर क्षेत्र में भाईपुर गांव के पास स्थित शिव मंदिर नानकेश्वर महादेव मंदिर के महंत राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर में मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। रात 12 बजे से कावड़ियों की लाइन लगेगी। मंदिर पर पुलिस, पीएसी व अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग पर प्राचीन व प्रसिद्ध जौनमाना चामुंडा मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए। कई मंदिरों में अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें