फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में शिखर, गेल और रैना लगाएंगे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में बिग क्रिकेट लीग 11 से 22 मार्च तक
विज्ञापन

20-20 ओवर के होंगे मैच
18 मुकाबले खेले जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में शिखर धवन, क्रिस गेल और सुरेश रैना चौके-छक्के लगाएं क्योंकि 11 से 22 मार्च तक यहां बिग क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन चलेगा। इसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। तेज इरफान पठान और स्पिनर हरभजन सिंंह की धारदार गेंदबाजी भी दिखेगी।


लीग के संस्थापक और अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने कहा बताया कि आईपीएल की तर्ज पर बिग क्रिकेट लीग होगी। इसमें मुंबई मरीन, नॉर्दर्न चैलेंजर्स, यूपी ब्रिज स्टार्स, गुजरात डायमंड्स, सदर्न स्पार्टंस और एमपी टाइगर्स कुल छह टीम ओल्ड इज गोल्ड कप के लिए आपस में भिड़ेंगी।
विज्ञापन

डे-नाइट होंगे मैच
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले 20-20 ओवर के होंगे। सभी मैच डे-नाइट होंगे। पहले दिन व फाइनल वाले दिन एक-एक मुकाबले होंगे। बाकी हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। लीग में कुल 18 मुकाबले होंगे। इसमें शिखर धवन, क्रिस गेल, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान आदि खिलाड़ियों के अलावा भी कई अन्य नामी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही टीमें में यहां पहुंच जाएंगी। मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने कहा कि 16 फरवरी को लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। साथ ही खिलाड़ियों की नीलामी की गई। चयनित खिलाड़ी अपनी अपनी टीम को विजय बनाते हुए दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन


सीजन-1 में भी मचा चुके हैं धमाल
सीजन-1 में शिखर धवन, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हर्शल गिब्स, इमरान ताहिर आदि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे जो अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी से लीग में धमाल मचा चुके हैं। ऐसे में जिले के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिग्गजों के बल्ले से चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें