फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोर्ट परिसर के बाहर एक कारोबारी पर जानलेवा हमला करने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी हरीश कुमार आर्य का आरोप है कि 29 नवंबर 2025 को वह अपने एक चेक बाउंस मामले की पैरवी के सिलसिले में सूरजपुर न्यायालय आए थे। शाम को वह अपने अधिवक्ता से मुलाकात के बाद वह कोर्ट परिसर से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तभी दिल्ली निवासी दीपक गुप्ता अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहले से मौजूद था। आरोप है कि दीपक गुप्ता ने उसे देखते ही जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया और गोली उसे नहीं लगी। फायरिंग के बाद आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान दीपक गुप्ता ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह 10 लाख रुपये उसके कार्यालय जय माता सर्विस स्टेशन बवाना रोड दिल्ली पहुंचा दे। अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। वह दीपक गुप्ता को कई वर्षों से जानता है। कारोबार में नुकसान होने के बाद दीपक गुप्ता उससे रंजिश रखने लगा था। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें