-28 फरवरी से 9 मार्च तक लगाए अतिरिक्त फेरे, नजदीकी रूट पर रहने वाले यात्रियों को मिला लाभ
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। होली पर शुरू की गई रोडवेज की विशेष व्यवस्था सोमवार रात समाप्त हो गई। 28 फरवरी से 9 मार्च तक चली इस व्यवस्था में रोडवेज बसों ने निर्धारित रूटों पर अतिरिक्त फेरे लगाए। जिसका लाभ यात्रियों को होली पर घर जाने में मिला। यात्रियों को घर पहुंचने के लिए भीड़ भरी बसों से नहीं जाना पड़ा। हर थोड़ी देर में चलीं बसों के कारण यात्रियों का सफर सुगम बना। हालांकि बसें छोटे रूट पर ही चलीं। नजदीकी रूट पर रहने वाले यात्रियों को घर पहुंचाने और वापस लाने में नोएडा डिपो की बसें मददगार साबित हुईं। लंबी दूरी पर रहने वाले यात्रियों को निजी बस और अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। हालांकि परिवहन निगम की इस व्यवस्था का लाभ भी मिला। छोटे रूट पर चलने के कारण डिपो की बसें सबसे ज्यादा बदायूं, अलीगढ़ रूट पर दौड़ीं। रविवार देर शाम तक यात्रियों की संख्या भी अच्छी रही। सोमवार को यात्रियों में कुछ गिरावट भी आई।
होली पर शुरू की गई व्यवस्था सोमवार रात समाप्त हो गई। जिले की अधिकांश बसें बदायूं, अलीगढ़ जैसे रूट पर चलीं। सीएनजी बस होने के कारण छोटे रूट पर बसों को चलाया गया।
-मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्ध नगर।
होली स्पेशल बसें दौड़ीं, बदायूं-अलीगढ़ रूट पर यात्रियों की खुशी