नोएडा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जिले में सोमवार को 6780 लोगों पर कार्रवाई की गई। सड़कों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने 2657 और आईएसटीएमएस कैमरों से 4123 वाहनों के चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट ड्राइविंग पर 2319, ओवरस्पीडिंग पर 393, फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 116, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर 622 वाहनों के चालान काटे गए। विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 421 चालकों पर कार्रवाई की गई। ब्यूरो