फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, परीक्षा आपदा की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन स्थानों पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, परीक्षा आपदा की तैयारियां
विज्ञापन

- सभी विभाग ने मिलकर भूकंप, आग और रासायनिक रिसाव से लोगों को बचाया
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। जिले में तीन जगह पर शुक्रवार को राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में भूकंप, अग्निकांड और रासायनिक रिसाव जैसे तीन प्रमुख आपदा परिदृश्यों का परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को जांचा गया। सभी विभाग ने मिलकर मॉक ड्रिल में लोगों की मदद की और उनको सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर ने इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया। जनपद में कुल तीन स्थानों पर अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर अभ्यास कराया गया। तहसील जेवर स्थित द रेडिसन स्कूल नीमका में भूकंप आपदा का परिदृश्य तैयार किया गया। यहां लोगों की सुरक्षित निकासी, बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास हुआ। तहसील सदर के शारदा अस्पताल में अग्निकांड का परिदृश्य बनाकर अग्निशमन और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभ्यास में शामिल विभाग और कार्य : मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन के सभी विभाग, पुलिस, फायर विभाग, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी जवान और आपदा मित्र उपस्थित रहे। संबंधित विभागों ने बचाव, राहत कार्य, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित निकासी का प्रदर्शन किया। शारदा विश्वविद्यालय के परिसर में एक फील्ड अस्पताल भी बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें