फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऐंचवाड़ी गांव में मेव परिवार पीढ़ियों से गाय पालन कर पेश कर रहा मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी की चर्चाओं के बीच सकारात्मक कहानी, युवाओं के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रही गाय पालन की परंपरा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। अक्सर गोकशी की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाला मेवात अब अपनी एक अलग और सकारात्मक पहचान बना रहा है। पिनगवां खंड के गांव ऐंचवाड़ी से सामने आई एक मिसाल इस क्षेत्र की बदलती सोच और परंपराओं की मजबूत जड़ों को उजागर करती है। यहां मेव समुदाय का एक परिवार पीढ़ियों से गाय पालन कर न सिर्फ अपनी आजीविका चला रहा है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रहा है।
गांव ऐंचवाड़ी में जुहर खान का परिवार लंबे समय से बड़ी संख्या में गायों का पालन-पोषण कर रहा है। परिवार का मुख्य व्यवसाय गायों का दूध बेचकर ही चलता है और इसी से वे अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे तरीके से कर रहे हैं। जिहाज, वसीम, मजीद खान, मकसूद, जाहुल खान आदि ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार वर्षों से इस परंपरा को निभाता आ रहा है और आज भी मेहनत के साथ इसे आगे बढ़ा रहा है। सबसे खास बात यह है कि परिवार और गायों के बीच गहरा लगाव देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि कभी कोई व्यक्ति गोपालक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो गायें खुद उसकी रक्षा के लिए दौड़ पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐंचवाड़ी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों में भी अब पशुपालन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, जिसमें गाय पालन को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे न केवल लोगों को रोजगार मिल रहा है, बल्कि दुग्ध उत्पादन के जरिए आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।इस कहानी का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब युवा पीढ़ी भी इस परंपरा से जुड़ती नजर आ रही है। जुहर खान के लड़के इरशाद, सेकुल, आमिर व अन्य परिवार के युवा सदस्य भी पूरी जिम्मेदारी के साथ गाय पालन में हाथ बंटा रहे हैं। पहले जहां युवा अन्य कामों की ओर ज्यादा आकर्षित होते थे, वहीं अब वे पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें