फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीटा-2 कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी दर्श ने अपनी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर 2025 को वह अपनी मां किरन के साथ बाइक से जेवर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां को गंभीर चोटें आईं। जबकि उनकी उंगली व कोहनी में चोट लगी। कार चालक उन्हें तुरंत शारदा अस्पताल लेकर गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी मां को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग दो सप्ताह तक इलाज चलने के बाद 6 अक्तूबर की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार की प्रकिया पूरी करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें