फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम 47 फीसदी पूरा, दिसंबर 2027 तक खोलने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
-अपर मुख्य सचिव की समीक्षा में नोएडा प्राधिकरण ने दी जानकारी, इससे पहले भी निर्माण पूरा करवाने की कोशिश जारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.96 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण जारी है। परियोजना का अब तक 47 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने ऑनलाइन बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके चलते शासन स्तर पर हर महीने इसकी समीक्षा बैठक होती है। सोमवार को हुई बैठक में नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम से एसीईओ वंदना त्रिपाठी और जीएम एसपी सिंह शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों से काम की मौजूदा स्थिति जानी और पूछा कि निर्माण में किसी तरह की बाधा तो नहीं आ रही है। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि शाहदरा ड्रेन के साथ बन रहे इस एलिवेटेड रोड को पूरा करने की समय सीमा दिसंबर 2027 तय की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें