फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपिंग ग्राउंड की आग बुझाने को कूड़े के ढेर की कर दी खोदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

- शनिवार को लगी आग पर रविवार को पाया काबू, फिर से कूड़े के ढेर में आग लगने की बनी है आस


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-145 स्थित डंपिंग ग्राउंड में सुलगती आग पर टीम ने शनिवार को काबू तो पाया लेकिन रविवार को स्थिति नियंत्रण में रही। आग पर काबू पाने में हर बार विफल हो रही टीम ने रविवार को अंत में डंपिंग ग्राउंड के कूड़े के ढेर की खोदाई कर दी। कूड़े के ढेर की खोदाई इसलिए की गई ताकि जो चिंगारी सतह तक पहुंची थी उन्हें भी शांत करा दिया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आग लगने की जानकारी बीते रविवार यानी 19 अप्रैल को मिली थी। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। जिससे आसपास के सेक्टरों में धुएं से हवा दूषित होना शुरू हुई। परेशान निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से भी की लेकिन अधिकारियों ने खासा रुख नहीं दिखाया। स्थिति बिगड़ने पर अमला जागा और आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की। सप्ताहभर के भीतर टीम ने कई बार आग को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन हर बार आग धधक उठती। बार-बार असफल होने के बाद टीम ने डंपिंग ग्राउंड के कूड़े के ढेर की जेसीबी से खोदाई कर डाली। हालांकि आग आखिर लगी कैसे इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें