फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छिजारसी और वाजिदपुर में बदलेगी सीवरेज और पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-1.65 करोड़ से छिजारसी और 1.64 करोड़ की लागत से वाजिदपुर में होगा काम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छिजारसी और वाजिदपुर में टूटी हुई सीवरेज और पानी की पाइपलाइन को बदला जाएगा। इससे निवासियों को पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और सीवरेज से होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। जिसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी किया है। छिजारसी में 1.65 करोड़ की लागत से काम किया जाएगा। वहीं वाजिदपुर गांव में 1.64 करोड़ की लागत से काम किया जाना है।
विज्ञापन

निवासियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए ये कार्य कराए जा रहे हैं। बीते समय प्राधिकरण की ओर से लगाई जा रहीं ग्राम चौपालों में भी लोगों ने टूटी सीवरेज और चोक लाइन की समस्या को सामने रखा था। उन्होंने बताया कि सीवर की पाइपलाइन चोक होने से गंदगी सड़क पर आ रही है। गंदगी बढ़ने से आसपास दुर्गंध भी बढ़ रही थी। साथ ही पानी की पाइपलाइन भी ऐसी ही हालत में है। जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि नई पाइपलाइन बिछने के बाद निवासियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें