फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उम्रकैद की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर जेल में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे एक बुजुर्ग कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज जिम्स अस्पताल में कराया जा रहा था। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन की टीम जिला अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर निवासी 80 वर्षीय गजराज हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। 2018 से वह जिला जेल बुलंदशहर में निरुद्ध रहे। 2022 में कैदी को लुक्सर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बताया गया है कि कैदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें