यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी में सीवर लाइन बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को संक्रमित बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं। सोसाइटी के सुरेंद्र भाटी ने बताया कि आवागमन में काफी परेशानी होती है।
निवासी नीरज त्यागी ने कहा कि सीवेज का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे सोसाइटी में दुर्गंध फैल रही है। गलेरिया मार्केट के सचिव सोनू भाटी ने कहा कि सोसाइटी में सीवरेज खराब होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है। लंबे समय पानी जमा रहने से संक्रमण फैलने का डर रहता है। ब्यूरो