फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट

सार

दादरी के प्यावली जैतवार पुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो महिलाओं पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला हुआ। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के प्यावली जैतवार पुर गांव में घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक महिला समेत तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्यावली जैतवार पुर गांव में कपिल राणा परिवार के साथ रहते हैं। 24 सितंबर को उनकी पत्नी शालू रास्ते से अपने घर जा रही थी। तभी गांव के रहने वाली मिथिलेश द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर शालू के पीछे-पीछे गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गई। जब गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से हमला कर दिया। कपिल राणा ने कोतवाली में मिथिलेश, पवन व पवन की बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें