बाहर से किसने किया दरवाजा बंद
पिता अशोक ने बताया कि उसकी बेटी रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। गुरुवार को लंच के समय पर वह बाथरूम गई थी, इस दौरान बाहर से किसी ने दरवाजे को बंद कर दिया और वह करीब उसी के अंदर एक घंटे तक बंद रही।
सफाईकर्मी ने खोला दरवाजा
लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मी बाथरूम को साफ करने के लिए गया था, तब वह बाहर निकल सकी। इस मामले की शिकायत उनकी बेटी ने अपनी शिक्षिका से की, तो उल्टा उसे ही डांटा गया और गायब रहने का गलत ढंग से माफीनामा लिखवाया गया है। इससे उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई है। उन्होंने भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। पिता सीसीटीवी निकलवाने की मांग कर रहे हैं।
प्रिंसिपल क्या बोली
स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। अभिभावकों से भी बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है।