फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: सीएम योगी के आगमन पर बदलेंगे रूट, एक्सप्रेसवे पर रहेगा विशेष डायवर्जन

Fri, 20 Feb 2026 06:52 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -28 स्थित इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड में 21 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। वीवीआईपी और बसों के लिए अलग पार्किंग व रूट निर्धारित किए गए हैं।
 
विज्ञापन
सीएम के आगमन के कारण एक्सप्रेस-वे पर रहेगा डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में सीएम योगी आदित्यनाथ के शनिवार यानि 21 फरवरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 स्थित इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम) के कार्यक्रम को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


वीवीआईपी विशेष मार्ग दिल्ली के डीएनडी/चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से आने वाले विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से होते हुए जीरो प्वाइंट पहुंचेंगे। वहां से यमुना एक्सप्रेस-वे पर 26 किमी स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इनके वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित वीआईपी पार्किंग में होगी।

दिल्ली और नोएडा से आने वाली एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगी। लेकिन फलैदा कट से बाईं ओर उतरकर पुराना रबूपुरा रोड होते हुए पानी की टंकी से पहले खाली बंद मार्ग पर बनाई गई पार्किंग में खड़ी की जाएंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद यह वाहन रबूपुरा/दनकौर सर्विस मार्ग से होकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रास्ते अपने गंतव्य की ओर लौट सकेंगे।

मीडिया और एचसीएल कर्मियों के लिए अलग व्यवस्था
एचसीएल कंपनी और मीडिया कर्मियों के पास लगे वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से फलैदा कट (26 किमी) से बाईं ओर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से सेंट्रल वेयरहाउस बिल्डिंग के बराबर होते हुए टी-प्वाइंट से दाहिने मुड़कर निर्धारित मीडिया/एचसीएल पार्किंग में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग
ककोड, झाझर और जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैंची तिराहा रबूपुरा से बाईं ओर मुड़कर रबूपुरा बाईपास, तीर्थली चौराहा होते हुए यीडा ग्रीन पार्क के पीछे स्थित सामान्य पार्किंग (पानी की टंकी के पास) में वाहन खड़े करेंगे। जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और नगला हुकम सिंह से आने वाले वाहन तीर्थली चौराहे से यीडा ग्रीन पार्क होते हुए सामान्य पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे।

दनकौर, रोनीजा और रबूपुरा से आने वाले वाहन डबल सर्विस रोड से फिल्मसिटी और फलैदा चौराहे से पहले पुराना रबूपुरा रोड लेकर सामान्य पार्किंग स्थल में पहुंचेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक संतोष कुमार का कहना है कि यातायात डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को बिना बाधा सुरक्षित निकाला जाएगा।  यातायात असुविधा की स्थिति में चालक 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
  • सामान्य बस पार्किंग- सेंट्रल वेयरहाउस और पानी की टंकी के मध्य खाली प्लॉट में।
  • पुलिस/अन्य विभाग/मीडिया/एचसीएल पार्किंग– वीआईपी पार्किंग के दाहिने ओर।
  • एचसीएल/शिव नादर स्कूल बस पार्किंग 
  • पानी की टंकी से पूर्व खाली बंद मार्ग पर।

दिल्ली बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री रहेगी प्रतिबंधित
 वीवीआईपी आगमन वाले दिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम  और हल्के  मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन

ऐसा रहेगा डायवर्जन
चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24 से एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकेंगे। 
डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे। कालिंदी बॉर्डर से आने वाले वाहन भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचेंगे।

आगरा और परी चौक की ओर से डायवर्जन
आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले बने यू-टर्न से अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर की ओर भेजा जाएगा।
परी चौक से आगरा की ओर जाने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलंदशहर और अलीगढ़ जा सकेंगे।
यदि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव अधिक हुआ तो वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें