फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रसाद में मिश्री समझकर खा लिया कपूरा, सात लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के चक साहवेरी गांव स्थित शीतला देवी मंदिर पर बुधवार को प्रसाद खाने से सात लोग बीमार हो गए। उनमें मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल और ग्रेनो वेस्ट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बीमार व्यक्तियों ने मिश्री समझकर सभी ने कपूर खा लिया था।
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शीतला देवी मंदिर में बुधवार सुबह पौने सात बजे की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया था। वितरण के बाद के प्रसाद को पुजारी ने भी खा लिया। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। एक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जांच में पाया गया है, कि बीमार व्यक्तियों ने मिश्री के स्थान पर कपूर खा लिया था। सभी की हालात स्थिर है।

- एसीपी दीक्षा सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें