फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लोगों को किए समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र राजू ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्षेत्र की जनता को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि नूंह में भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है। मेवात के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों की सेवा करना भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने अपना लक्ष्य बनाया है। उन्होंने सेवा रसोई कार्यक्रम, कोविड-19 हेल्प डेस्क इत्यादि के बारे में भी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर सेवाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया। साथ ही किसान मोर्चा और अन्य संगठनों के सदस्यों से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने बताया कि जिले के भाजपा कार्यालय पर ऑक्सीजन बैंक स्थापित कर दी गई है। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी समय सिंह भाटी ने कहा कि कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर मरीजों के घर ऑक्सीजन सिलिंडरों को पहुंचा रहे हैं। सेवा रसोई कार्यक्रम के तहत जिले में मरीजों व उनके तीमारदारों को निरंतर भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा जिन कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटने पर लगाई गई है, वे भी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन हितैषी नीतियों से आमजन को काफी राहत मिल रही है। सरकार ने कोरोना काल में प्रभावित हुए गरीबों के कल्याण एवं उनके उत्थान के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लागू की है। इस योजना से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, पूर्व प्रत्याशी नौक्षम चौधरी, चेयरमैन जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें