सीतापुर। मलेरिया का प्रकोप शहर सहित आसपास इलाकों में भी फैल रहा है। जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी में हुई जांच में सात लोग मलेरिया संक्रमित मिले। 10 मरीज टायफाइड से ग्रसित मिले। इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। हालांकि कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 360 मरीजों ने जांच करवाई। इसमें पांच लोग मलेरिया व नौ लोग टायफाइड से संक्रमित मिले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें कोई भी मरीज गंभीर नहीं मिला। पांच दिन की दवा देकर घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
मिश्रिख सीएचसी में हुई जांच में एक मरीज मलेरिया व एक टायफाइड से संक्रमित मिला। सीएचसी एलिया की जांच में मलेरिया का एक मरीज मिला।