फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद चल रहे सात ईंट भट्ठे, मालिकों पर केस

विज्ञापन
दादरी में ईंट भट्ठे की जांच करती एडीएम वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव व उनकी टीम के सदस्य। सं - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने दादरी तहसील क्षेत्र के सात ईंट भट्ठों के मालिकों पर जारचा कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इन भट्ठों पर ईंटों की पथाई चल रही थी, जबकि भट्ठों के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रोक लगा रखी है। अधिकारियों ने मौके पर गाड़ी से कुछ ईंटों को नष्ट भी कराया।
विज्ञापन

एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए एनजीटी ने जिले में ईंट भट्ठों के संचालन पर रोक लगा रखी है। केवल पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) युक्त भट्ठों के संचालन की ही अनुमति है, लेकिन जिले में एक भी भट्ठा पीएनजी युक्त नहीं है। इसके बाद भी कई भट्ठा संचालकों ने ईंटों की पथाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार और जिला खनन अधिकारी रंजीत निर्मल टीम के साथ दादरी तहसील क्षेत्र में पहुंचे।
यहां आनंदपुर गांव में सोनी ब्रिक फील्ड, न्यू जगबीर सिंह ईंट भट्ठा, अमित कुमार ब्रिक फील्ड व जेएस भट्ठा, नई बस्ती गांव में जेएम ब्रिक फील्ड व सोनी ब्रिक फील्ड और फूलपुर गांव स्थित सिद्ध बाला ब्रिक फील्ड व जेबीएफ ईंट भट्ठा पर ईंटों की पथाई चल रही थी। टीम ने काम को रुकवा दिया और कार से कुछ जगह ईंटों को तुड़वा भी दिया। नई बस्ती के न्यू जगबीर सिंह ईंट भट्ठा से एक जेसीबी भी जब्त की गई है। जिला खनन अधिकारी रंजीत निर्मल ने बताया कि सभी भट्ठा मालिकों के खिलाफ जारचा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। जिले में केवल पीएनजी युक्त भट्ठों का ही संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन

एनजीटी के नियमों का सख्ती से करें पालन
अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में भट्ठा संचालकों के साथ बैठक की। इसमें एडीएम ने सख्त निर्देश दिए है कि एनजीटी ने केवल पीएनजी युक्त भट्ठों को चलाने की अनुमति दी है। उसके अलावा किसी अन्य ईंट भट्ठे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। सभी भट्ठा संचालक एनजीटी के नियमों का पालन करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें