फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग ले सकेंगे पिक एंड ड्रॉप की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किया गया मोबाइल नंबर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली। 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने और घर छोड़ने की सुविधा चुनाव आयोग की ओर से दी जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी नंबर पर एसएमएस करना होगा। ऐसे मतदाता जो दिव्यांग हैं या 85 वर्ष से अधिक हैं, उन्हें पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलेगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र मतदाताओं को 7738299899 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। 24 मई की दोपहर 12 बजे तक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए एसएमएस कर सकते हैं।
विज्ञापन




मोबाइल के एसएमएस बॉक्स में जाकर ईपीईसी लिखकर स्पेस देकर वोटर आईडी कार्ड का नंबर लिखें। इसके बाद स्पेस देकर pick लिखें। इसके बाद 7738299899 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। बाद में एक एसएमएस आएगा कि आवेदन चुनाव आयोग को प्राप्त हो गया है। चुनाव आयोग जांच करेगा कि आवेदक 85 वर्ष से अधिक उम्र के हैं या नहीं, दिव्यांग हैं या नहीं। चुनाव आयोग की ओर से आवेदन करने वाले व्यक्ति को कॉल करके भी सत्यापित किया जाएगा। यदि पात्र हैं तो एसएमएस के जरिये पिक एंड ड्राप के लिए चयन होगा। इस बार 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 97823 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 77480 है।
विज्ञापन






दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक मतदाता

लोकसभा क्षेत्रबुजुर्ग मतदातादिव्यांग मतदाता

चांदनी चौक 158758033

उत्तर पूर्वी दिल्ली 1203014394

पूर्वी दिल्ली1291710165

नई दिल्ली166146042

उत्तर पश्चिमी दिल्ली1154513799

पश्चिमी दिल्ली1779813741

दक्षिणी दिल्ली1104411306

कुल 9782377480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें