फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगत सिंह की जयंती पर गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)।
विज्ञापन

जय हो संस्था के द्वारा रविवार शाम को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सैंथली गांव के जवाहर इंटर कॉलेज के परिसर में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर किया गया।
विज्ञापन


संस्थापक संयोजक कपिल शर्मा एडवोकेट ने बताया, इस अवसर पर आजाद भारत में भगत सिंह की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ कवि डॉक्टर अक्षय प्रताप अक्षय के द्वारा कविताओं के माध्यम से शहीदों की आरती की गई। मुख्य वक्ता प्रोफेसर सुनील शर्मा ने भगत सिंह के जीवन की तमाम घटनाओं के बारे में बताते हुए युवाओं में जोश भर दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश भाटी, महासचिव परमानंद कौशिक, सचिन शर्मा, अजय भाटी, प्रमोद शर्मा, सचिन भाटी प्रधान, श्यामवीर प्रधान, अजेश भाटी, कुलदीप प्रजापति, सुरजीत विकल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें