फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में 13 दिसंबर से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए फॉर्म तीन नवंबर तक भर सकते हैं। इसमें पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में पूरी होंगी। साथ ही, एलएलबी और एलएलएम के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म 13 नवंबर शाम 5:30 बजे तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार, नॉन कॉलिजिएट वूमंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के छात्राओं की भी परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में होंगी। इसके लिए 10 नवंबर तक फार्म भरे जा सकते हैं। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। छात्र एसओएल की वेबसाइट पर जाकर फार्म भर सकते हैं। प्रायाेगिक परीक्षाएं छह से 12 दिसंबर के बीच होंगी। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में होंगी। इसके लिए उन्हें लॉग इन कर अगले विषम सेमेस्टर के लिए कोर्स व पेपर चुनना होगा और फार्म जमा करना होगा। इसके लिए तय फीस उन्हें भरनी होगी। अगर छात्र ने पहले ही फीस फैकल्टी, विभाग व कॉलेज को दे दी है तो वो वापस ले सकते हैं। परीक्षा विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि वे फार्म की कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें