कोतवाली फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एनएसईजेड बाउंड्री के पास मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे, तभी नाले में एक शव दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
नोएडा में कोतवाली फेस-2 स्थित एनएसईजेड नाले के पास मंगलवार सुबह एक सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके शिनाख्त की प्रयास की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एनएसईजेड बाउंड्री के पास मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे, तभी नाले में एक शव दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि यह डेड बॉडी सलारपुर नल की तरफ से आई है और काफी पुरानी प्रतीत हो रही है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।