सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनभद्र की टीम का मंडल स्तर पर चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल के बाद जिले की सीनियर हैंडबॉल टीम को मंडल स्तर पर चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों में अनीमेश रज्जाक, अमित कुमार, आयुष पांडेय, आदित्य सिंह, उजाला गोस, राजू वर्मा, रेहान अली, अयान खान, अंकित सिंह, अरुण कुमार, गौरव चतुर्वेदी और लक्की गुप्ता शामिल हैं। बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन ट्रायल्स के दौरान निर्णायक की भूमिका में बैजनाथ यादव, विश्वास, विनोद कुमार यादव, सुनील यादव, सुभाष कुमार, जगदीश कुमार रावत उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि सोनभद्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर प्रदेश स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।