फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 16 सितंबर को होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे पुरुष और महिला एथलीट, राज्य स्तर पर खेलने का मिल सकता है मौका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 16 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें जिलेभर से पुरुष और महिला खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।



जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नीलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ट्रैक और फील्ड की कई स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें विभिन्न दूरी की दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित अन्य स्पर्धाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बरेली में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

चौहान ने बताया कि 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 26 और 27 सितंबर को बरेली में किया जाएगा। जिला प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इन स्पर्धाओं में होंगे मुकाबले

पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड़ में एथलीट हिस्सा लेंगे। बाधा दौड़ में पुरुष वर्ग में 110, 400 मीटर और महिला वर्ग में 100, 400 मीटर में हिस्सा लेंगे। वहीं, दोनों वर्ग में ऊंची कूद, लंबी कूद, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप, शॉर्टपुट, हेमर थ्रो, हाफ मैराथन आदि स्पर्धाओं में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें