नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित एसएस क्रिकेट मैदान में शनिवार सुबह समरकप क्वाड्रेंगुलर सीरीज का लीग मैच खेला गया। मुकाबला नोएडा स्मैशर्स ने 20 रनों से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा स्मैशर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी स्क्रूड्राइवर आरटी 9 विकेट गवां कर 220 रन ही बना सकी। नोएडा स्मैशर्स के गोपाल 94 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं स्क्रूड्राइवर आरटी के माज रहमान 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे।