गणेश चतुर्थी के अवसर पर सीमा हैदर ने की पूजा-अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
आज गणेश चतुर्थी है और घर- घर गणपति की प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। कहते हैं भगवान गणेश दु:खी लोगों के दुख हरते हैं, नि:संतानों की गोद भरते हैं। इस अवसर पर पाकिस्तनी सीमा हैदर ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा- अर्चना की।
इससे पहले पाकिस्तानी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था। यह गाना है '' जो है अलबेला मद नैनों वाला, जिसकी दीवानी वृज की हर वाला वह कृष्णा है।
इससे पहले पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
एपी सिंह ने सीमा और उनके बच्चों को मिठाई खिलाई थी। सीमा हैदर ने कहा था कि मुझे बहुत खुशी है कि मुझे एपी सिंह जैसा बड़ा भाई मिला है। वहीं, एपी सिंह ने भी कहा था कि वह हर हाल में सीमा हैदर को भारत की नागरिता दिलाकर रहेंगे। साथ ही सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख समेत योगी आदित्यनाथ को राखी भेजी थी।